अनुष्ठान

अनुष्ठान

वैदिक – मंत्रोच्चार, सिद्धि-संकल्प अनुष्ठान
गणेश पूजन -अंबिका पूजन, उद्घोष जय सियाराम
चल-अचल प्रतिमा, गर्भ-गृह विराजित वास
जलाधिवास धान्याधिवास, जीव तत्व अधिवास
भांति-भांति के संस्कार, प्रकार-प्रकार के पूजन
दिन-प्रतिदिन गूंजे , सतत राम-नाम संकीर्तन
अजर – अमर – अभिराम अयोध्याधाम
भाव-विभोरित ,रामलला विग्रह अनुष्ठान