महाशिवरात्रि

अविनाशी अविकारी अनंताय
आदि देव महादेव नमः शिवाय
गंगाधर नीलकंठ चंद्र धाराय
कैलाश विराजे धूनी रमाय
त्रंबकेश्वर सोमेश्वर ओम्कारेश्वर
कालों के काल महाकालेश्वर
पशुपतिनाथ केदारनाथ विश्वनाथ
भगतों के लिए बने भोलेनाथ
ज्ञानी ध्यानी औघड़ दानी
नमामि नमामि शिव शंकर नमामि
वसंतम् द्वादश स्वयंभू ज्योतिर्लिंगम्
भजामि-नमामि भाव भक्ति समर्पण
गौरीशंकर नमः पार्वतीपतये नमः
गौरा-भक्ति नमः शिव-शक्ति नमः
गौरी-गणेश-नंदी-निरंजनाय
हर्षित पूजित शिव परिवाराय
दुखहर्ता सुखकर्ता महेश्वरा
भोले भंडारी सर्व रक्षा करा।।