अरुणोदय

अरुणोदय

प्राची – अरुणोदय
लालिमा-युक्त सूर्य रश्मियां
कुसुमित – पल्लवित
सुगंधित, खिलती कलियां
चहकती, चिंचिंयाती
कलरव करती चिड़ियां मंद-मंद, पवन संग
लहराती पेड़ पत्तियां
उल्लसित, आल्हादित प्रफुल्लित, मन-बगिया।।

Vidhu Garg